रूद्रपुर 10 सितम्बर - भारत रत्न पं0 गोबिन्द बल्लभ पंज जी की 129वीं जयन्ती जनपदभर में उत्साह एवं हर्श के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों एवं पंत जी की मूर्ति स्थापना स्थलों पर पंत जी की मूर्ति एवं चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गगनभेदी नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जनपद के ओडीएफ हो चुके 174 गांवों में ग्रामीणों द्वारा गौरव यात्रा निकाली गई। 
 

मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए जहां पर जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष  कुमार श्रीवास्तव व अपर जिलाधिकारी दीप्ति वैष्य सहित कलक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने पं0 पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को पं0 पंत जी के जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ’’ यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं पं0 पंत जी की कर्म स्थली में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ ।’ जिलाधिकारी ने पं0 पंत जी द्वारा किये गये सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाष डालते हुए कहा कि हिन्दी भाषा को राज भाषा बनाने में पंत जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, साथ ही सामाजिक समानता स्थापित करने में भी पंत जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पंत जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिलाघिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से कहा कि वे पं0 पंत जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए प्रण लें कि वे जो भी कार्य करेगें उसे ईमानदारी पूर्वक करेगें। उन्होंने बताया कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत 1937 से 1939 तक संयुक्त प्रान्त के प्रधानमंत्री रहे। पं0 पंत 1946 से 1954 तक उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री रहे उस समय उत्तराखण्ड राज्य उत्तर प्रदेश राज्य में ही सम्मिलित था। पं0 पंत 1955 से 1961 तक भारत के गृहमंत्री रहे। इसके अलावा वरिश्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पाण्डे ने पं0 गोबिन्द वल्लभ पंत जी के नाम से पंतनगर में स्थापित कृषि  विष्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं विष्वविद्यालय की विभिन्न आवष्यकताओं जिन्हें पूरा किये जाने की जरुरत है पर प्रकाश  डाला व जिला शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने पं0 पंत जी के विद्यार्थी जीवन व स्वतंत्रता संग्राम में पंत जी की भूमिका पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर आर्य कन्या इण्टर काॅलेज, सनातन धर्म कन्या इण्टर काॅलेज व गुरुनानक बालिका इण्टर काॅलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन देव प्रकाष चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इसके अलावा कलक्ट्रेट कोरीडोर में पं0 पंत जी के चित्रों की प्रदर्षनी लगाई गई जिसका उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एंव स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक अवलोकन किया। 
 
     कार्यक्रम में पीडी बालकृश्ण,डीडीओ आरसी तिवारी, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट चन्द्र सिंह इमलाल, नेता कर्मचारी यूनियन संघ एसके नैययर, मुख्य प्रषासनिक अधिकारी धर्म सिंह राणा, डीपीआरओ रमेष त्रिपाठी, मुख्य षिक्षा अधिकारी नीता तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन, जिला बचत अधिकारी पल्लवी बिश्ट, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एके मिश्रा, साक्षरता समन्वयक राजबहादुर षर्मा सहित कलक्ट्रेट व विकास भवन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।  


Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel