रुद्रपुर 14 अक्टूबर - षासन के निर्देषों के क्रम में 16 अक्टूबर को मनाये जाने वाले विष्व खाद्य दिवस को जनपद सहित प्रदेषभर में ’’खाद्य अपशिष्ट निवारण दिवस’’ के रुप में मनाया जायेगा ताकि लोगों को खाद्यान्न बर्बाद न करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और जरुरतमन्द लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके। खाद्यान्न की बर्बादी को रोकने के लिए जनपद में 14 से 16 अक्टूबर तक अनेक जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कलक्ट्रेट परिसर में प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट चन्द्र सिंह इमलाल ने कलक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों को कच्चे, पक्के व प्रोसेस्ड खाद्यान्न एवं सभी प्रकार के पेय पदार्थों की बर्बादी रोकने की षपथ दिलाई।
 
    इस अवसर एसडीएम पंकज उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, मुख्य प्रषासनिक अधिकारी धर्म सिंह राणा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डाॅ0 अनिल षर्मा, सहायक आयुक्त मनोरजंन कर सुन्दर सिंह खम्पा, वरिश्ठ प्रषासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पाण्डे सहित कलक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel