रुद्रपुर 27 अक्टूबर - अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह ने जनपद में फिलहाल में शुरु किये गये ’’लोक शिकायत निवारण केन्द्र’’ पर दर्ज हुई शिकायतों की विभागवार समीक्षा कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में की। उन्होंने लोक शिकायतों के निराकरण हेतु विभागवार चयनित नोडल अधिकारियों को निर्देष दिये कि लोक शिकायत केन्द्र के माध्यम से प्राप्त षिकायतों का निस्तारण प्रभावी तरीके से किया जाय ताकि षिकायतकर्ता सन्तुश्ट हो सके। उन्होंनें कहा कि शिकायतों का निस्तारण सप्ताहभर के भीतर अधिकतम 15 दिन के भीतर अवष्य कर दिया जाय। अपर जिलाधिकारी ने बैठक में ही षिकायतकर्ता नसीम खां व बुद्ध प्रकाश  से फोन पर बात कर समस्या निस्तारण के बारे में जानकारी ली जो पेंषन सम्बन्धी समस्याएं थीं। फोन पर पाया गया कि जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा षिकायतों का समाधान सन्तोशजनक नहीं किया गया है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि समस्याओ का निस्तारण गोलमोल तरीके से न किया जाय। जो भी कार्यवाही की जाये वह प्रभावी होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हो सकता है तो शिकायतकर्ता को वास्तविक स्थिति से लिखित रुप में अवगत कराया जाय। उन्होंने यह भी निर्देष दिये कि शिकायतकर्ता को कार्यालय में बुलाकर समस्या निराकरण की सूचना न दी जाय बलकि दूरभाश के माध्यम से ही शिकायतकर्ता को शिकायत निस्तारण की सूचना दे दी जाय। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा लोक शिकायत केन्द्र पर निर्धारित प्रारुप में जो समस्या समाधान का विवरण भेजा जाता है उसमें केवल निस्तारित शब्द न लिखा जाय अपिुत समस्या का क्या निराकरण किया गया है उसका पूरा विवरण लिखा जाय। बैठक में अधिकांष शिकायतें पेंषन, सडक एवं नाले-नालियों की गन्दगी के निस्तारण से सम्बन्धित रही। 
 
    जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डाॅ0 अनिल शर्मा ने बताया कि लोक शिकायत केन्द्र पर कुल 80 शिकायतें दर्ज हुई है जिसमें से 01 शिकायत का निस्तारण हुआ है जबकि 79 शिकायतों पर कार्यवाही चल रही है। 
     बैठक में प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य पषु चिकित्साधिकारी डाॅ0 रविन्द्र चन्द्रा, कृशि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय, तहसीलदार खीम सिंह बिश्ट, युवा कल्याण विभाग से डीएन द्विवेदी, समाज कल्याण विभाग से मोहनराम व बीना चन्द्र, गन्ना विभाग से संध्या, जिला कार्यक्रम विभाग से सरोज टम्टा, सिचाई विभाग से विवेक शर्मा व बीएस ध्यानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel, BK News, Net Guru Online- NGO