रुद्रपुर 21 अक्टूबर - आगामी विधानसभा चुनाव 2017 को पारदर्शी व निश्पक्ष रुप से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रषासन व पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारियों हेतु बनायी गयी रणनीति की जानकारी देने के मकसद से जिलाधिकारी चन्दे्रश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस कान्फ्रेस आयोजित हुई। 
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विधान सभा चुनाव की तैयारियां चुनाव से 06 माह पूर्व ही आरम्भ कर दी गई हैं। विधान सभा चुनाव निश्पक्ष, पारदर्शी  व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हों इस हेतु राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा ठोस रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में चुनाव के दौरान कानून व शान्ति व्यवस्था बनी रहे इस हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में स्थित प्रत्येक थाने के क्राईम स्टेटस की जानकारी ली गई है ताकि अभी से समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। उन्होंनें बताया कि चुनाव के दौरान शान्ति व्यवस्था बनी रहे इस हेतु जनपद के संवेदनशील बूथों का चिह्नीकरण प्राईमरी स्तर पर कर लिया गया है तथा यह कार्य पुनः किया जायेगा। उन्होंनें बताया कि पोंलिंग बूथांे की स्थापना जनसुविधा को दृश्टिगत रखकर की गई है जहां तक भारत निर्वाचन आयोग के मानकों का सवाल है तो निर्वाचन आयोग के मानकों के पालन का पूरा ख्याल रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि मतदादाओं को 02 किमी से अधिक दूरी तक चलकर मतदान न करना पडे इस हेतु इस वर्श जनपद में  51 नये बूथ बनाये गये हैं, जिसके फलस्वरुप अब जनपद में कुल 1318 बूथ हो गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर बिजली, पेयजल शौचालय आदि सुविधाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान करने से वंचित न रहे इस हेतु जनपद में 01 अक्टूबर से निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा रहा है। साथ ही पहचान पत्र में गलत दर्ज हुए नाम, पता, लिंग, आयु आदि में भी संषोधन हेतु लोगों केे फार्म भरवायें जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बात पर विषेश ध्यान दिया जा रहा है कि जो महिला व पुरुष 01 जनवरी 2017 को 18 वर्ष  की आयु पूर्ण कर लेगें अथवा पूर्ण कर चुके हैं उनका नाम मतदाता सूची में अवष्य दर्ज हो जाय ताकि वे अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में दूरभाष के माध्यम से जन समस्याओं के निरारण हेतु लोक शिकायत निवारण केन्द्र की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर 05944-250719 व टोल फ्री न0-05944-1077 है। उन्होंने इन नम्बरों पर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी अपनी शिकायत फोन के माध्यम से किसी भी समय दर्ज कर सकता है। शिकायत 24 घण्टे दर्ज की जायेगी। उन्होेंने बताया कि इस केन्द्र पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत केवल मोबाईल/फोन के माध्यम से दर्ज करवा सकता है। शिकायतकर्ता को शिकायत दर्ज करवाते समय अपना नाम, पता,मोबाईल/फोन नम्बर, शिकायत का विवरण एवं शिकायत किस विभाग से सम्बन्धित है आदि की जानकारी देनी होगी। लोक शिकायत निवारण केन्द्र द्वारा शिकायत दर्ज के साथ शिकायतकर्ता को यूनिक नम्बर दिया जायेगा तथा शिकायत सम्बन्धित विभाग को हस्तान्तरित कर दी जायेगी साथ । सम्बन्धित विभाग द्वारा शिकायतकर्ता से दूरभाश द्वारा सम्पर्क स्थापित कर समस्या के बारे में जानकारी ली जायेगी तथा एक सप्ताह अधिकतम 15 दिन के भीतर समस्या का निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ता को दूरभाश के माध्यम से सूचना दी जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि लोक शिकायत निवारण केन्द्र ने 19 अक्टूबर से कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है इस केन्द्र पर अभी तक 46 शिकायतें दर्ज हुई हैं जिनका नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लोक शिकायत केन्द्र की स्थापना रुद्रप्रयाग, पौडी व देहरादून जनपदों में भी की गई है जो कारगर साबित हो रही है। 
इस अवसर पर वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक संेथिल अबुदई कृश्ण राज ने कहा कि चुनाव के दौरान शान्ति व्यवस्था कायम रहे इस हेतु रणनीति बनाई जा रही है। संवेदनशील बूथों का चिह्नीकरण कर लिया गया है। पुलिस विभाग असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। 
  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि 31 जुलाई 2016 के अनुसार जनपद में कुल 10 लाख 99 हजार 20 मतदाता हैं जिनमें 05 लाख 83 हजार 650 पुरुष एवं 05 लाख 15 हजार 370 महिलाएं षामिल हैं । उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य के सम्पन्न होने पर जनपद में मतदाताओं की संख्या में वृ़िद्ध होगी। उन्होंने बताया कि जनपद की निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10 जनवरी को किया जायेगा। 
प्रेसवार्ता में एडीएम रवनीत चीमा, एसडीएम पंकज उपाध्याय, अनिल शुक्ला, युक्ता मिश्र, पूरन सिंह राणा, नरेष दुर्गापाल व विनोद कुमार, एएसपी पंकज भट्ट व कमलेश उपाध्याय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व पत्रकार बन्धु उपस्थित थे।


Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel, BK News, Net Guru Online- NGO