हमारी नियुक्ति जनता की सेवा के लिए हुई है- जिलाधिकारी
रुद्रपुर 18 अक्टूबर - जन समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण हेतु अभिनव पहल करते हुए जिलाधिकारी चन्द्रेश  कुमार यादव ने आज कलक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला आपदा प्रबन्धन प्रकोश्ठ में ’’लोक  शिकायत निवारण केन्द्र’’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि हमारी नियुक्ति जनता की सेवा के लिए हुई है इसलिए जन समस्याओं का समय पर समाधान करना ही हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंनें स्पश्ट कहा कि लोक षिकायत निवारण केन्द्र के दूरभाश पर प्राप्त होने वाली जन षिकायतों का निराकरण समय पर किया जाय अन्यथा जन षिकायतों का समय पर निराकरण न किये जाने पर सम्बन्धित विभागाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त षिकायतों को गम्भीरता से लिया जाय। कहा कि जन षिकायतों के निराकरण में लापरवाही बिल्कुल न बरती जाय। उन्होंने निर्देष दिये कि प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय जनसमस्याओं के निराकरण में व्यतीत किया जाय। इस समयावधि में अधिकारी कार्यालय में बैठकर जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुने साथ ही फील्ड में जाकर प्रत्यक्ष रुप से जन समस्याओं का मौका मुआयना भी करें। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में ’’लोक षिकायत निवारण केन्द्र’’ की संचालन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि लोक षिकायत निवारण केन्द्र कलक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला आपदा प्रबन्धन प्रकोश्ठ में स्थापित किया गया है जिसका दूरभाश न0- 05944-250719, 250103 एवं टोल फ्री न0-05944-1077 है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन नम्बरों पर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी फोन कर अपनी समस्या किसी भी समय दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना दर्ज करवाते समय षिकायतकर्ता/सूचनादाता को अपना नाम, पता, मोबाईल/टेलीफोन न0, षिकायत का विवरण तथा षिकायत किस विभाग से सम्बन्धित है, इसकी जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि लोक षिकायत केन्द्र पर प्राप्त षिकायत सम्बन्धित विभाग को दूरभाश के माध्यम से हस्तान्तिरत कर दी जायेगी। सम्बन्धित विभागाध्यक्ष समस्या का समाधान 01 सप्ताह के भीतर अधिकतम 15 दिन के भीतर करने के उपरान्त षिकायत निवारण की सूचना निर्धारित प्रारुप में केन्द्र पर पे्रशित करने के साथ ही दूरभाश के माध्यम से षिकायतकर्ता को भी अवगत करायेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि षिकायत का निराकरण गुणवत्तायुक्त होना चाहिए ताकि षिकायतकर्ता सन्तुश्ट हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार को  सांय 03 बजे से लोक षिकायतों की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा अनिस्तारित प्रकरणों पर सम्बन्धित नोडल अधिकारी की जबाबदेही होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाष्त नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु प्रिन्ट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया व जनप्रतिनिधयों का भी सहयोग जरुरी है। जिलाधिकारी ने बताया उनके द्वारा लोक षिकायत निवारण केन्द्र की स्थापना जनपद रुद्रप्रयाग,पौडीगढवाल व देहरादून में भी की गई हैं जो कारगर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस जनपद में भी इस षिकायत केन्द्र की स्थापना से जन समस्याओं का निराकरण तेजी से होगा। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, एडीएम प्रताप सिंह षाह, डीडीओ अजय सिंह, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट चन्द्र सिंह इमलाल, अनिल षुक्ला, एसडीएम नरेष दुर्गापाल, विनोद कुमार, एएसपी पंकज भट्ट, मुख्य षिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, अपर सीएमओ एसएस दुग्ताल, जिला कार्यक्रम अधिकारी एके मिश्रा, मुख्य कृशि अधिकारी पीके सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 


Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel