रुद्रपुर 26 जनवरी - देश का 68वां गणतन्त्र दिवस जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन प्रांगण में धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन प्रांगण में आयोजित हुए जहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चन्द्रेश कुमार द्वारा राष्ट्रिय  ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके उपरान्त ट्रेफिक पुलिस, 46वीं वाहिनी पीएसी, आर्म पुलिस, सिविल पुलिस, 31वीं वाहिनी महिला पुलिस, एनसीसी, घुडसवार पुलिस आदि टुकडियो द्वारा सलामी दी गई, जिलाधिकारी द्वारा सलामी ली गई। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतन्त्र एक ऐसी व्यवस्था है जिसे हमने अपने लिये बनाया है। इस व्यवस्था के अनुसार हमारे ऊपर हमारा ही राज होता है। क्षेत्र अथवा देश चलाने वाले प्रतिनिधि का चुनाव हम स्वयं ही करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की गणतंत्र व्यवस्था के अनुसार वर्तमान में विधान सभा निर्वाचन-2017 चल रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 15 फरवरी को जनपद में लोकतंत्र का पर्व मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी मतदाता 15 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनपदवासी अपने मताधिकार का प्रयोग कर ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करें जो उनके क्षेत्र का विकास करे। उन्होंने जनपदवासियों से कहा कि वे आज गण़तंत्र दिवस के अवसर पर प्रण लें कि वे 15 फरवरी को होने वाले मतदान कार्यक्रम में अपने मताधिकार का प्रयोग अवष्य करेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम 68वां गणतन्त्र दिवस मना रहे हैं। हमें यह दिवस स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के त्याग की बदौलत प्राप्त हुआ है। शहीदों के बलिदान उनके संघर्ष को नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर हमें विचार करना चाहिए कि हम देश के लिए और क्या कर सकते हैं। हमने पिछले 67 वर्शों में विकास के नये-नये आयामों को छुआ हैं, किन्तु वर्तमान में सरकार द्वारा ’’स्किल इण्डिया’’ एवं ’’बेटी बचाओ, बेटी पढाओं’’ पर जोर दिया जा रहा है, हमें इन लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करना है। 

    इस अवसर पर सषक्त पुलिस टोली ने प्रथम पुरस्कार, 46वीं वाहिनी पुलिस ने द्वितीय पुरस्कार एवं महिला दल 31वीं वाहिनी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने इनवेस्टीगेषन में अच्छा कार्य करने वाले 29 पुलिस कर्मियों, आॅफिस वर्क हेतु 05 पुलिस कर्मियों एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 13 पुलिस कर्मियों का प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी द्वारा स्वतन्त्रा संग्राम सैनानी/आश्रितों दर्षन सिंह, विद्या देवी, सरस्वती देवी, रामसरनी, लधूली देवी एवं दलीप सिहं को शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक संेथिल अबुदई कृश्णराज द्वारा जिलाधिकारी को गणेश प्रतिमा स्मृति चिह्न के रुप में भेंट की गई। विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिन्होनें दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। 

     इस अवसर पर वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृश्णराज, अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह षाह, एसडीएम पंकज उपाध्याय, मुख्य शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डीसी सती, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एनएन त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एके मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
A Digital Paper - www.kashipurcity.com : News, Career, Technology. #adigitalpaper, Digital Khabar, Baal Ki Khaal BKK News, Net Guru Online- NGO, UK News Live