जिलाधिकारी डा0 पंकज कुमार पाण्डेय ने खाद्य महकमें से जुडे सभी
अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह 01 अक्टूबर से जनपद में स्थापित सभी धान
तौल केन्द्रो को पूरी सुविधाओं के साथ हर हाल में सक्रिय कर दें। उन्होंने
स्पश्ट किया कि धान क्रय केन्द्रो पर किसी भी प्रकार की षिकायत को गम्भीरता
से लिया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आगाह किया कि क्रय
केन्द्रों पर बारदाने समेत बाट-माप, नमी मापक यंत्र आदि की समुचित व्यवस्था
सुनिष्चित कर ली जाए।
जिलाधिकारी आज सांय कलक्ट्रेट
सभाकक्ष में 01 अक्टूबर से शुरु होने वाले धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों
की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश
दिये कि जनपद के प्रत्येक धान केन्द्रो पर पर्याप्त संख्या में स्टाफ सहित
बारदाने व अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्थ कर ली जायें।उन्होने कहा जो धान क्रय
केन्द्र 01 अक्टूबर से शुरू नही हो पायेगें सम्बन्धित धान क्रय केन्द्र
प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की
उपज का एक-एक दाना क्रय किया जायेगा। काष्तकारों को क्रय केन्द्रों पर किसी
भी प्रकार की अव्यवस्थाओं का सामना न करना पडे इसका विषेश ध्यान रख जाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 68 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये
है, जिसमें सहकारिता विभाग के 59 व खाद्य विभाग के 09 केन्द्र षामिल है।
उन्होंने बताया कि इस वर्श साधारण धान का मूल्य 1410 रूपये प्रति कुन्तल
तथा सुपर धान का मूल्य 1450 रू0 निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी
उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारो एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देष दिये है
कि वह अपने-अपने क्षेत्र के धान क्रय केन्द्रों पर आकस्मिक निरीक्षण करें।
उन्होने अपर जिलाधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि वे अपने स्तर से हर
तहसीलवार टीम बनाये जो समय-समय पर क्रय केन्द्रो का निरीक्षण कर अपनी
निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करेगें। उन्होने किसानों से आग्रह किया है कि वह
अपनी उपज को भलीभांति सुखाकर अपने नजदीकी सरकारी क्रय केन्द्रांे पर ही
विक्रय के लिए लाये। जिलाधिकारी ने कहा सभी क्रय केन्द्रो पर पीने के पानी
की उचित व्यवस्था होनी चाहिये। उन्होने कहा सभी क्रय केन्द्रो पर धान को
भीगने से बचाने के लिये त्रिपाल की व्यवस्था होनी चाहिये।
बैठक
में एडीएम आषीश भटगई, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट भगत सिंह फोनिया, एसडीएम
एचएस मर्तोलिया, चन्द्र सिंह इमलाल, ऋचा सिंह के अलावा जिला पूर्ति
अधिकारी विपिन कुमार, एआर सहकारिता एमपी त्रिपाठी, डिप्टी आरएमओ केसी पंत
सहित धीरज काण्डपाल, रमेष चन्द पाण्डे व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित
थे।
A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper
Follow us