आजकल लड़का और लड़की को एक सामान नजर से देखने की बहुत बड़ी-बड़ी बाते की जाती है, लेकिन बहुत सी ऐसी बाते है जो की इसमें बाधा डालती है, इनमे से एक है की केवल लड़के के नाम से ही वंश चलेगा। शादी के बाद लड़की का वंश ख़तम।  अगर किसी परिवार में केवल लड़कियां ही है तो उनके वंश का नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा। 

इसिलिये अब वक्त आगया है सिस्टम बदलने का।  अब लड़कियों को अगर सामान अधिकार देने की बात की जा रही है तो इस मामले में भी उनको हक़ मिला चाहिए और उनके नाम से भी वंश चलना चाहिए। इसके लिए यह भी देखा जा सकता है की लड़का लड़की में कौन ज्यादा पढ़ा लिखा या काबिल है। अगर लड़की अधिक काबिल है तो उसके नाम से ही उनके बच्चों के नाम रखें जाएँ, ऐसा करने से ही देश की आधी आबादी को पूरा सम्मान और बराबरी का हक मिलेगा।

A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper