गदरपुर 07 अक्टूबर-विकास खण्ड सभागार में जिलाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा आज उन्हें जो समस्याएं निस्तारण हेतु दी गयी है। उसका निस्तारण शीघ्र किया जाए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जो पेंशने स्वीकृत की गयी है पात्र लोगों को शीघ्र पेंशन योजना से जोड़ा जाये। आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से सम्बंधित करीब एक सौ से अधिक लोगों की समस्याएं पंजीकृत की गयी। जिसमें से अधिकांश समस्याओं का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर कर शेष समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिसमें प्रमुख रुप से सड़क, विद्युत, पेंशन, पानी, शिक्षा आदि से सम्बंधित थी। जिलाधिकारी पांडेय द्वारा खंड विकास अधिकारी तेजबाला आर्या को निर्देश दिये कि विकास खण्ड स्तर पर जल संरक्षण, जल सम्बद्र्घन रास्तों का निर्माण मनरेगा योजना के अन्तर्गत करवाया जाये। इस दौरान कई लोगों ने गदरपुर-गूलरभोज मार्ग में बन्द नाले को खुलवाने व नाला निर्माण करवाने, रजपुरा में शमशान घाट पर रास्ता निर्माण, ब्लाक में एडीओ पंचायत की नियुक्ति करने, ब्लाक मार्ग को पक्का करने, आवास विकास के पास खाली जगह को सुरक्षित रखने के लिए मिट्टी भरान व बाउन्ड्री निर्माण, केशवगढ़ में वाटर टैंक की मरम्मत आदि कई समस्याएं प्राथमिकता के साथ उठाई गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने संक्रमणीय भूमिधर अधिकार के तहत चार लोगों को पट्टे भी वितरित किये गये। इसके अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार लोगों को करीब 45 हजार रुपये की धनराशि के चेक भी दिये गये।
इससे पूर्व जिलाधिकरी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सम्बंधित विभाग लोगों को पूर्ण जानकारी देें जिससे लोगों को लाभ मिल सके। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 विकलांग प्रमाण भी बनाये गये वही राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत आय, जाति एवं स्थायाी निवास प्रमाण पत्र बनाये गये। इस मौके मुख्य विकास अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम तीरथ पाल सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी वर्षा, ब्लाक प्रमुख सर्वजीत कौर, पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र पाल सिंह, कांगे्रस नगर मंडल अध्यक्ष विजय भुड्डी, मंडी समिति अध्यक्ष सतीश मुंजाल, परिवहन निदेशक जगदीश सिंह संधू, जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह मक्कड़, मुख्य कृषि अधिकारी पीएन सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी नीता तिवारी, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, पीडी बालकृष्ण, जिला सूचनाधिकारी बीसी तिवारी सहित काफी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Follow us