शिक्षा अभियान के निर्माण कार्यो की जानकारी हेतु कार्यशाला का अयोजन
 
रुद्रपुर 10 दिसम्बर - आज कलक्ट्रेट  सभागार में शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निर्माणाधीन निर्माण कार्यों की तकनीकी अनुश्रवण किये जाने हेतु 1 दिवसीय कार्यशाला जिला परियोजना अधिकारी डा0 पीएन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्माण से सम्बन्धित तकनीकी पक्षों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित लोगों द्वारा निर्माण कार्य के विभिन्न पक्षों पर प्रश्न किये गये जिनके समुचित उत्तर तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा दिये गये। 
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए डा0पी0एन0 सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित यह कार्यशाला राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं सर्व शिक्षा अभियान के निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को बढाने एवं बेहतर अनुश्रवण में  सहायक होगी। 
     कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता यू0सी0 बहुगुणा एवं के0सी0 पन्त तथा ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता अल्ला दिंया तथा सर्व शिक्षा अभियान के सहायक अभियन्ता लाल सिंह बर्गली द्वारा निर्माण हेतु भूमि का चयन, भूमि की जाॅच, ड्रांइग एवं डिजाइन, प्रांक्कलन तैयार करने की विधि एम0बी0 करना, रंनिग पेमेन्ट करना निर्माण के विभिन्न चरण यथा नीव निर्माण, प्लिन्थ लेवल, सिल बैण्ड, लिन्टर बैण्ड, रूफ कास्टिंग, प्लास्तर वर्क,  सैनेटरी वर्क, आन्तरिक एवं वाह्य विद्युतीकरण, ईट, सीमेन्ट, रेता की गुणवत्ता परखने सरिया बाधने की प्रक्रिया, उपर्युक्त मसाला बनाना, आदि तकनीकी पक्षों की जानकारी की जानकारी दी गई । 
    कार्यशाला  के  उपरान्त  समस्त शिक्षा  अधिकारियों  के  साथ  बैठक  भी सम्पन्न की गयी जिसमें वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2015-16 के निर्माण हेतु ब्लाक स्तर एवं सी0आर0 सी स्तर पर समितियों का गठन, विद्यालय विकास योजना बनाने, यू0डायस को गुणवत्ता युक्त बनाने, चाईल्ड ट्रैकिंग पूर्ण करने विद्यालयों में शौचालय सम्बन्धित विभिन्न जानकारियों को जुटाने, गेस्ट टीचर की अद्यतन स्थिति का संकलन, जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण आदि बिन्दुओं पर गहन विचार विर्मश किया गया।       
          कार्यशाला में खण्ड शिक्षा अधिकारी आर0एस0 मेहरा, वी0पी0सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, मातादीन गौतम, गोपाल राम आर्या, बी0एल0 आर्या, शिव नारायण प्रसाद वर्मा, उप शिक्षा अधिकारी, वन्दना रौतेला, सोनी महरा, प्रेमा बिष्ट, आशाराम चैधरी, प्रधानाचार्य, शशि कला सिंह, मायचनयाना, बी0पी0 बर्नवाल, संजय निर्मल, अरविन्द कुमार शर्मा, जितेन्द्र पाल सिंह, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से के0सी0 तिवारी, श्री विभीषण सिंह, श्री हेम चन्द्र पाण्डेय, सर्व शिक्षा अभियान से आलोक मिश्रा, आशीष मिश्रा, कार्तिक स्वर्णकार, कैलाश चन्द्र सक्सेना, रामकुमार सिंह चैहान आदि उपस्थिति थें।
A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper