बाजपुर में  स्थित आइस फैक्ट्री को  गैस लीक होने पर किया सीज
रूद्रपुर 31 दिसम्बर- बाजपुर में शक्तिनगर स्थित आइस फैक्ट्री में गैस लीक होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने उप जिलाधिकारी बाजपुर तीरथपाल सिंह को फैक्ट्री का मुआयना करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज उप जिलाधिकारी ने अपनी राजस्व टीम के साथ गांव शक्तिनगर स्थित आइस फैक्ट्री स्थल जाकर गहनता से निरीक्षण किया। फैक्ट्री में गैस लीक होने के मामले से किसी प्रकार की जनहानि अथवा केाई दुर्घटना न इस तथ्य को ध्यान में रखते हुये उप जिलाधिकारी ने फैक्ट्री को सीज कर दिया है तथा फैक्ट्री को सीज किये जाने की जानकारी तत्काल क्षेत्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड अधिकारियों को भी दे दी गई है। जिलाधिकारी ने फैक्ट्री प्रबन्धन को सचेत किया है कि किसी भी प्रकार लापरवाही को क्षम्य नही किया जायेगा। उहोंने प्रदूर्शण नियन्त्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देषित किया है कि वह गैस लीकेज के प्रकरण पर गंभीरता से नजर रखें गैस लीकेज से किसी प्रकार के नुकसान को बर्दाष्त नही किया जायेगा। 
A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper