रूद्रपुर 17 मार्च- जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान व जन संवाद के अन्तर्गत आई समस्याओं के निस्तारण कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि समाधान व जन संवाद पोर्टल में आने वाली समस्याओं का समाधान निश्चित समय सीमा के अन्दर करे। उन्होने कहा समस्याओं के निराकरण के साथ सम्बन्धित समस्या का निस्तारण भी होना चाहिये। उन्होने कहा जनपद स्तरीय अधिकारी समस्याओं के निस्तारण हेतु अपने स्तर पर समय-समय पर समीक्षा करे। जिलाधिकारी ने कहा जिन समस्याओं का समाधान हो जाता है शिकायत कर्ता को दूरभाष पर भी अवगत कराया जाय ताकि वह संतुष्ट हो सके। समीक्षा बैठक में उप जिलाधिकारी गदरपुर तीरथ पाल सिंह के उपस्थित न होने पर उनके स्पष्टिकरण लेने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा संतोषजनक उत्तर न देने पर उप जिलाधिकारी को प्रतिकुल प्रविष्टि दी जायेगी। बैठक में अधिशासी अभियन्ता काशीपुर,क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण वोर्ड काशीपुर के अधिकारी,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दिनेशपुर,महुआडाबरा व सुल्तानपुर पट्टी के बैठक में उपस्थित न होने पर उन्हे चेतावनी देते हुये उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा समाधान व जन संवाद के लिये अपर जिलाधिकारी आशीष भटगई को नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों को कोई परेशानी आ रही है तो वे इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। उन्होने  कहा अधिकारी पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित हो। जनपद में समाधान के अन्तर्गत अभी तक 945 शिकायेते दर्ज हुई है जिसमें से अभी तक 754 समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। 138 समस्याए निरस्त की जा चुकी है 53 समस्याओं का समाधान किया जाना है। जन संवाद के अन्तर्गत जनपद में अभी तक 1854 शिकायते दर्ज हुई है जिनमें से 1769 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है,37 शिकायतो पर कार्यवाही चल रही है व 48 शिकायतो का निस्तारण किया जाना है। 
 
     बैठक में अपर जिलाधिकारी आशीष भटगई,उप जिलाधिकारी विजय कुमार जोगडण्डे,अनिल शुक्ला,ऋचा सिंह,एपी बाजपेयी,पूरन सिंह राणा,एचएस मर्तोलिया,जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी,मुख्य शिक्षा अधिकारी नीता तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper