रूद्रपुर 05 अप्रेल- जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता द्वारा शासकीय हित एवं कानून तथा शांति व्यवस्था के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से जनहित में संयुक्त मजिस्ट्रेट ,डिप्टी कलक्टर एवं उप जिलाधिकारियों के स्थानान्तरण किये गये है। उन्होंने स्थानान्तरित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह अपने नवीनत तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चिित करें। जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक संयुक्त मजिस्ट्रेट  किच्छा विजय कुमार जोगडण्डे को संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी काशीपुर के पद स्थानान्तरित किया गया है तथा काशीपुर के उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा को उप जिलाधिकारी बाजपुर बनाया गया है । वही रूद्रपुर के उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला को उप जिलाधिकारी सितारगंज, सितारगंज के उप जिलाधिकारी एपी बाजपेई को उप जिलाधिकारी रूद्रपुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है ,जबकि बाजपुर के उप जिलाधिकारी तीरथपाल सिंह को प्रधान प्रबन्धक चीनी मिल बाजपुर के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा डिप्टी कलेक्टर/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नैनीताल व उधमसिंह नगर डीपी सिंह को उप जिलाधिकारी किच्छा का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। जिलाधिकारी ने स्थानान्तरित किये गये अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तत्काल अपने नवीन तेैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लें। 
 
A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper