रुद्रपुर 22 जुलाई - ’’दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट जरूरी‘‘ अभियान को सफल बनाने के लिये जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष  कुमार श्रीवास्तव द्वारा 12 जुलाई से 18 जुलाई के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों,परिवहन,पुलिस विभाग के अधिकारियों, पेट्रोल पम्प संचालकों,समाज सेवियों व जन प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकों का आयोजन कर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देष दिये गये ताकि 19 जुलाई से ‘‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’’ नियम को सख्ती से लागू किया जा सकें। इसी क्रम में 12 से 18 जुलाई के मध्य पुलिस,परिवहन विभाग,समाज सेवियों,जनप्रतिनिधियों,मीडिया कर्मियों व उप जिलाधिकारियों द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु जनपदभर में जनजागरूकता अभियान चलाये गये। 

इसके बाद 19 जुलाई से हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर परिवहन,पुलिस विभाग व उप जिलाधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग की जा रही है तथा लोगों को हेलमेट पहनने के लिये जागरूक किया जा रहा है।  19 जुलाई से 22 जुलाई तक पुलिस,परिवहन व राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनपद की तहसील जसपुर में 121 दो पहियां वाहनों के चालान किये गये जबकि बाजपुर व गदरपुर में 91 दो पहियां वाहन सीज किये गये व 280 दो पहियां वाहनों का चालान किया गया। सितारंगज में 76 दो पहियां वाहनों का चालान किया गया जिनसे रूपया 7600 का अर्थ दण्ड वसूला गया। खटीमा में 107 दो पहियां वाहनों का चालान किया गया व 21 दो पहियां वाहनों को सीज किया गया। काशीपुर में 381 दो पहियां वाहनों का चालान,13 दो पहियां वाहनों का कोर्ट चालान व 90 दो पहियां वाहन सीज किये गये तथा कुल रूपये 01 लाख 53 हजार 600 का अर्थ दण्ड वसूला गया। किच्छा में 65 दो पहियां वाहनों का चालान किया गया जबकि रूद्रपुर में 87 दो पहियां वाहनों का चालान किया गया व 38 दो पहियां वाहन सीज किये गये। जिलाधिकारी ने जनपद के जनप्रतिनिधियों,समाज सेवियों,मीडियां प्रतिनिधियों,स्वंय सेवी संगठनों व जनता से अपील करते हुये कहा है कि सभी लोग इस अभियान में साथ दें ताकि सभी लोग दो पहियां वाहनों में हेलमेट का प्रयोग कर सुरक्षित रह सकें। 
Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper