रूद्रपुर 23 जुलाई- जिलाधिकारी डा0 आशीष कुमार श्रीवास्तव के अभिनव
प्रयास से कृषि विभाग द्वारा कृषि, उद्यान, पशुपालन, गन्ना एवं मत्स्य से
सम्बन्धित कार्यों को माह दर माह सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित विभागों
द्वारा एक कलैण्डर तैयार किया गया है जिसमें प्रत्येक माह सम्बन्धित विभाग
द्वारा किसानों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में सूचना
प्रदान की गयी है साथ-साथ किसान, उद्यानपति, पशु एवं मत्स्य पालक माह में
क्या-क्या कार्य करें जिससे उन्हें लागत कम करने के साथ-साथ अधिक उत्पादन
प्राप्त हो सके, इसके सम्बन्ध में विस्तृत सूचना दी गयी है। जिलाधिकारी ने
बताया किसानों की कृषि कार्यों में प्रतिदिन की व्यस्तता के बावजूद किसान
अपनी फसल से उसकी पूर्ण क्षमता के अनुरूप उत्पादन नहीं ले पाता है। इसका एक
मुख्य कारण यह है कि कृषि से सम्बन्धित कार्य समय से पूर्ण नहीं किये जाते
हैं। जिससे यह कार्य बाद में करने से लागत बढती है वहीं दूसरी ओर इसका
उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडता है। किसानों की इस समस्या का संज्ञान
लेते हुए यह कलैंन्डर तैयार किया गया है। इस कलैन्डर से किसानो को पूरे फसल
चक्र आदि की जानकारी उपलब्ध हो पायेगी।
कृषि
विभाग द्वारा कलैण्डर में प्रत्येक माह राजकीय कृषि निवेश केन्द्रों से
प्राप्त होने वाले कृषि निवेशों, बोये जाने वाली फसलों, सिंचाई, निराई,
गुडाई, कटाई, खरपतवार नियंत्रण एवं कीट व रोगों से सम्बन्धित जानकारी दी गई
है। उद्यान विभाग द्वारा माहवार बगीचों का रखरखाव, नर्सरी स्थापना, नये
बागों का रेखांकन, पुराने बागों का जीर्णोधार, फल एवं सब्जियों की बुवाई
तथा कृषण क्रियाओं से सम्बन्धित; पशुपालन विभाग द्वारा माहवार पशुओं को
लगने वाले टीके, चारे की उपलब्धता, पशुओं को मौसम परिवर्तन से बचाव के
तरीके आदि से सम्बन्धित; गन्ना विभाग द्वारा बुवाई, कटाई, कीट एवं रोगों से
रोकथाम, अन्तः फसल, पैडी गन्ना की देखभाल आदि से सम्बन्धित; मत्स्य विभाग
द्वारा माहवार मछलियों को चारा खिलाना, मत्स्य अंगुलिकाओं की उपलब्धता, नये
तालाबों हेतु आवेदन आदि से सम्बन्धित जानकारी दी गई है।
जिलाधिकारी
ने बताया जहाँँ किसान इस कलैण्डर के माध्यम से कृषि, उद्यान, पशुपालन,
गन्ना एवं मत्स्य से सम्बन्धित कार्य समय से सम्पन्न कर सकेंगे वहीं दूसरी
ओर किसानों को इन विभागों से सूचना प्राप्त करने में लगने वाले समय में भी
बचत होगी, जिसे किसान कृषि से सम्बन्धित अन्य गतिविधियों में उपयोग कर
सकेगा तथा अपनी आमदनी बढाकर आत्मनिर्भर बन सकेगा। कृषि से सम्बन्धित मासिक
कलैण्डर का किसानों को शीघ्र ही विमोचन कर वितरण किया जायेगा।
Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper
Follow us