रुद्रपुर 03 अगस्त - महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के उद्देष्य से मा0 मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देशों के क्रम मे प्रदेश के सभी जिलो मे हरियाली तीज के अवसर पर ‘‘मेंहदी लगे हाथ’’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आज बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा युवा केन्द्र मे मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता मे जनपद की अनेक महिलाओ द्वारा भाग लिया गया। मेंहदी प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर रहे महिला को राज्य सरकार द्वारा 25 हजार, द्वितीय स्थान पर 15 हजार व तृतीय स्थान पर 10 हजार का पुरस्कार मा0 मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून मेे एक समारोह आयोजित कर दिया जायेगा। 
 
मेंहदी प्रतियोगिता मे युवा भवन मे 100 से अधिक महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मे अग्रवाल महासभा की सुशमा अग्रवाल, भोर सामाजिक संस्था की चंचलेष कटारिया व चारू थी। मेंहदी प्रतियोगिता मे महिला सषक्तिकरण व बाल विकास के पंजीकृत किषोरी बालिकाओं, स्वयं सहायता समूहो की महिलाओ, आंगनबाडी कार्यकर्तियो द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। मेहदी प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान कु0 पूनम, द्वितीय स्थान काजल व तृतीय स्थान बीना को मिला। जिलाधिकारी डा0 आषीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही महिलाओ को स्मृति चिन्ह दिये। अन्य 04 महिलाओ को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा यह प्रदेष सरकार का अच्छा प्रयास है। इससे महिलाओ को और बल मिलेगा। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीप्ति वैष्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, जिला बचत अधिकारी पल्लवी बिश्ट, कृशि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री वर्षा , जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन आदि उपस्थित थे।
- - -
जिला सूचना अधिकारी 

Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel