रूद्रपुर 16 सितम्बर- जिलाधिकारी डा0 आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज कलैक्ट्रेट सभागार मे मिशन पोषण आरोहण के अन्तर्गत मोबाइल ऐप ‘‘पोषण दूत’’ लांच किया साथ ही आंगनबाडी केन्द्रो पर पढने वाले बच्चो व उनके अभिभावको को जानकारी देने के उद्देश्य से ‘‘स्वास्थ एवं पोषण कलैण्डर’’ का विमोचन किया। जिलाधिकारी ने बताया कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर पर जाकर पोषण दूत नाम से इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है। उन्होने बताया इस ऐप के माध्यम से आंगनबाडी केन्द्रो मे पंजीकृत बच्चो की जानकारियां उपलब्ध हो पायेंगी। उन्होने कहा आंगनबाडी केन्द्रो पर होने वाले माहवार गतिविधियो की जानकारी भी इस ऐप मे उपलब्ध है। उन्होने कहा बच्चो मे सामान्य लक्षण, आंगनबाडी केन्द्रो से मिलने वाली सुविधाएं की जानकारी भी होगी। जिलाधिकारी ने बताया जिन आंगनबाडी केन्द्रो मे देय सुविधाएं उपलब्ध नही कराई जा रही है, इस ऐप के माध्यम से उनके उच्च अधिकारियो तक शिकायत भी की जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया इस ऐप मे अधिकारियो द्वारा गोद लिए गये जनपद के कुपोषित व अतिकुपोषित 700 बच्चो की भी विस्तृत जानकारी अपडेट की गई है। 
 
जिलाधिकारी ने कहा स्वास्थ एवं पोषण कलैण्डर प्रकाशित करने का मुख्य उद्देश्य सभी आंगनबाडी केन्द्रो मे व अभिभावको मे जागरूकता लाने के लिए किया गया है। इस कलैन्डर के माध्यम से बच्चो को संतुलित आहार देना, बच्चो को कौन सा टीका कब लगाया जाना है, मौसमी बीमारियो की जानकारियां व बीमारियो की रोकथाम, गर्भवती महिलाओ के लिए उनकी देखरेख व संतुलित आहार की जानकारी, एक वर्ष से कम आयु वाले बच्चो, दो से तीन वर्षाे के बच्चो की देख-रेख, पानी स्वास्थ और स्वच्छता की विस्तृत जानकारी प्रकाशित की गई है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, सरोज टम्टा व आंगनबाडी की सुपरवाइजर व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel